मछुआरे ने खोली नई दुकान
एक बार एक मछुआरे ने अपनी नई दुकान खोली दुकान बाजार के मुख्य मार्ग पर थी। उसने एक बड़ा सा बोर्ड बनवाया उस पर लिखवाया कि, " यहां पर सस्ती, ताजी व जिंदा मछलियां मिलती है।" वहां से एक व्यक्ति गुजर रहा था। उसने बोर्ड पढ़ा और मछुआरे से कहा की " क्या आप मरी हुई मछलियां भी बेचते हो…?" मछुआरे ने कहा नहीं मैं सिर्फ "ताजी और जिंदा मछली बेचता हूं।" उसने कहा तो फिर यहां " जिंदा मछलियां" लिखवाने की क्या आवश्यकता है। मछुआरों ने जिंदा मछलियां काट दिया बोर्ड पर रह गया, " यहां पर सस्ती और ताजी मछलियां मिलती है।" अगले दिन एक और राहगीर आया उसने बोर्ड पढ़ा उस पर लिखा था, यहां पर "सस्ती और ताजी मछलियां मिलती है।" उसने मछुआरे से कहा "क्या आप बासी मछलियां भी बेचते हो" मछुआरे ने कहा नहीं मैं, "ताजी मछलियां बेचता हूं।" तब उसने कहा की" तो फिर बोर्ड पर ताजी लिखवाने का क्या मतलब... लोग सोचेंगे कि मरी हुई भी बेचते होंगे... मछुआरे ने ताजी भी बोर्ड से हटा दिया। अब रह गया " यहां पर सस्ती मछलियां मिलती है।" अगले दिन एक और र...