भगवान और भक्त
"भगवान और भक्त में झगड़ा" एक बार, एक व्यक्ति भगवान से उलझ गया... और कहने लगा हे! भगवान तू लोगों के साथ गलत व्यवहार करता है और अछो के साथ बुरा और बुरो के साथ अच्छा करता है। भगवान और भक्त जब किसान को बारिश चाहिए तो तू सूखा देता है, और जब सुखा चाहिए तो बारिश... दे देता है। यह तेरा कैसा न्याय है। तूम कुछ दिन के लिए इस गद्दी से हटो और भगवान की गद्दी मुझे संभालने दो। भगवान ने कहा नहीं, रहने दे यह तेरे बस की बात नहीं है। मैं अपने हिसाब से सब के साथ उचित करता हूं। वह व्यक्ति नही माना और भगवान के पीछे पड़ गया... भगवान ने कहा नहीं मानता तो ले, तू चला कर देख ले दुनिया कैसे चलती है... बस फिर क्या था वह लगा दुनिया चलाने...😢 जो लोगों को चाहिए वह व्यक्ति सब कुछ देता गया। बारिश के समय उचित बारिश दी, गर्मी के समय उचित गर्मी, और सर्दी के समय उचित सर्दी... किसी को कोई कष्ट नहीं दिया। किसानों ने खेत में बीज डाले समय पर बारिश दी, जब फसल बड़ी हुई तो, किसानों के चेहरे खिल उठे, फसल ऐसे लहरा रही थी मानो किसानों के चेहरे पर चार चांद लग गए हो। किसान बहुत खुश थे। उस व्यक्ति ने...