दो इंजीनियर
"एक कहानी मनोरंजन के लिए" दो दोस्त थे। भारत देश में रहते थे। उनका सपना था कि वे, बहुत बड़े इंजीनियर बने है। उन्होंने एक ही कॉलेज में एडमिशन लिया और एक साथ पढ़ाई की… दो इंजीनियर परंतु उनमें से एक गरीब था और एक अमीर.. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद अमीर दोस्त अमेरिका चला गया और गरीब दोस्त इंडिया में ही नौकरी की तलाश करने लगा। कुछ दिनों बाद दोनों दोस्तों को बहुत अच्छी नौकरी मिली, अमीर दोस्त को अमेरिका में ही नौकरी मिल गई, और गरीब दोस्त को इंडिया में सरकारी नौकरी मिल गई… काफी वर्ष बीतने के बाद इंडियन दोस्त अपने पुराने मित्र से मिलने अमेरिका गया। उसने उसके ठाठ-बाट और ऐसो-आराम देखा तो हैरान रह गया... अपनी गाड़ी अपना बंगला सब कुछ अपना था… उसने पूछा है की, हे! मित्र तूने इतना पैसा कहां से कमाया नौकरी में तो तुझे कुछ हजार डॉलर ही मिलते है… उसने कहा चल मैं तुझे दिखाता हूं। अमेरिकन दोस्त उसे घुमाने ले गया और एक बहुत सुंदर लंबा चौड़ा फ्लाईओवर दिखाया और कहा देख, इसका 10 परसेंट कमीशन अपने आप मेरे घर पहुंच गया था, और ना जाने कितने फ्लाईओवर ना कितनी बिल्डिंग ...