"हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान दो"

 


"हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान दो"


एक समय की बात है। एक हिरण को बहुत तेज प्यास लगी और वह पानी की तलाश में दर-दर भटकने लगा... अचानक से उसे एक तालाब दिखाई दिया…


Kailashbabustory

"हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान दो"

 तलाब देखते ही वह पानी पर ऐसे टूट पड़ा जैसे, भूखा भोजन पर... परंतु यह क्या…? तालाब के पास पहुंचते ही उसने बाएं तरफ देखा तो, एक शिकारी उसकी तरफ बांड पर तीर लगाए निशाना साधे बैठा था...😢


 उसने सोचा दाएं तरफ भाग जाता हूं... दाएं तरफ शेर उसकी घात लगाए बैठा था। उसने सोचा पीछे की तरफ भाग जाता हूं। प्यास से ज्यादा जान की कीमत थी…


 वह पीछे देखता है कि, जंगल में भयंकर आग लगी हुई है। उसने सोचा आगे पानी में तैरकर नदी पार कर जाता हूं। लेकिन नदी में इतने मगरमच्छ थे कि, एक कदम भी आगे बढ़ाता तो उसकी जान जा सकती थी…  


उसने सोचा अब खतरा चारों तरफ है तो, मरना तय है😢 तो, क्यों ना जिस काम के लिए आया हूं, वह काम पूरा कर लिया जाए….


 वह पानी पीने में लग गया... उसने इस बात की परवाह नहीं की कि….😢 शिकारी उसके ऊपर बाड चला देगा, शेर उसका शिकार कर लेगा, जंगल की आग बढ़ते हुए उस को अपनी चपेट में ले लेगी, मगरमच्छ उसे खा जाएंगे… वह सिर्फ पानी पीने में मगन हो गया…


जब उसका पेट पानी से भर गया तो उसके बाद वह पीछे मुड़कर देखता है कि, अचानक से बिजली कड़कती है। शिकारी का निशाना चूककर अचानक शेर को लग जाता है... और शेर शिकारी की तरफ दौड़ता है।


 इतने में बहुत तेज बारिश होने लगती है और जंगल की आग बुझ जाती है….💐 हिरण अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है।


 मित्रों इस कहानी से हमें यही शिक्षा मिलती है की,  परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत हो, आप अपने लक्ष्य पर निशाना साधे रखें...💐 उस पर फोकस बनाए रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप अपने लक्ष्य से भटके तो, समस्याएं आपके चारों तरफ मौजूद है। कोई भी आप पर हावी हो सकती है। 


 उन समस्याओं के हावी होने से पहले आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें... इस दुनिया की कोई भी ताकत आपके लक्ष्य को पाने से नहीं रोक सकती... ईश्वर आपके साथ है, इस बात को आप कभी न भूले…


#kIlashbabustory


 धन्यवाद


Comments