दो इंजीनियर

 


"एक कहानी मनोरंजन के लिए"


दो दोस्त थे। भारत देश में रहते थे। उनका सपना था कि वे, बहुत बड़े इंजीनियर बने है। उन्होंने एक ही कॉलेज में एडमिशन लिया और एक साथ पढ़ाई की…


Kailashbabustory
दो इंजीनियर

 परंतु उनमें से एक गरीब था और एक अमीर.. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद अमीर दोस्त अमेरिका चला गया और गरीब दोस्त इंडिया में ही नौकरी की तलाश करने लगा।


 कुछ दिनों बाद दोनों दोस्तों को बहुत अच्छी नौकरी मिली, अमीर दोस्त को अमेरिका में ही नौकरी मिल गई, और गरीब दोस्त को इंडिया में सरकारी नौकरी मिल गई…


काफी वर्ष बीतने के बाद इंडियन दोस्त अपने पुराने मित्र से मिलने अमेरिका गया। उसने उसके ठाठ-बाट और ऐसो-आराम देखा तो हैरान रह गया...  अपनी गाड़ी अपना बंगला सब कुछ अपना था… 


उसने पूछा है की, हे! मित्र तूने इतना पैसा कहां से कमाया नौकरी में तो तुझे कुछ हजार डॉलर ही मिलते है… 


उसने कहा चल मैं तुझे दिखाता हूं। अमेरिकन दोस्त उसे घुमाने ले गया और एक बहुत सुंदर लंबा चौड़ा फ्लाईओवर दिखाया और कहा देख, इसका 10 परसेंट कमीशन अपने आप मेरे घर पहुंच गया था, और ना जाने कितने फ्लाईओवर ना कितनी बिल्डिंग मेने बनाई है। उनका 10% कमीशन मेरे घर अपने आप पहुंच जाता है।


 इंडियन दोस्त बोला वाह! क्या बात है…? भारत वापसी के समय इंडियन दोस्त ने, अपने दोस्त को निमंत्रण दिया कि, कभी समय मिले तो अपने मित्र की कुटिया देखने इंडिया आना...


समय मिलते ही, अमेरिकन दोस्त इंडियन दोस्त से मिलने इंडिया पहुंच गया। वह इंडियन दोस्त के घर को देखकर हैरान...☺️ रह गया…!


 उसके पास उससे भी कई हजार गुना संपत्ति थी। करोड़ों का बंगला, करोड़ों की गाड़ियां, नौकर-चाकर ठाट-बाट देखकर अमेरिकन दोस्त हैरान! रह गया...


 वह सोचने लगा कि, इंडिया जैसे देश में रहकर यह इतना अमीर कैसे हो गया। जबकि यह तो मामूली कुछ हजार रुपयों की सरकारी नौकरी करता है।


 उससे रहा न गया! और उसने अपने दोस्त से पूछा अबे क्या लॉटरी-सोटरी लग गई क्या…? इतना पैसा कहां से लाया…? तू तो गरीब था। 


उसने कहा बस ऐसे ही! चल दिखाता हूं तुझे। वह उसे एक खाली जगह पर ले गया और अमेरिकन दोस्त से बोला वह फ्लाईओवर दिख रहा है...


अमेरिकन दोस्त बोला अरे! यार वहां तो कुछ भी नहीं है। इंडियन दोस्त बोला उस फ्लाईओवर का सारा पैसा मेरे घर पहुंच गया है। ऐसे ना जाने मैंने कितने फ्लाईओवर और बिल्डिंग्स खड़ी कर दी है, जिनका पैसा मेरे घर पहुंच जाता है…


 बोलो मेरा भारत महान 100 में से 99 बेईमान...😢😢😢


#kailashbabuatory


धन्यवाद


Comments